लड़की की आज होने थी शादी
ऋषिकेश,14जून (AKA) थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शिवपुरी चौकी अंतर्गत ग्राम मजयाडी मे शादी से पूर्व प्रेमी -प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है ,थाना मुनिकीरेती प्रभारी आर के सकलानी ने बताया कि शनिवार की देर रात चौकी शिवपुरी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मजयाडी में एक युवती जिसका नाम पूजा पुत्री स्वर्गीय वीरेन्दर सिंह उम्र 21 वर्ष ने फांसी लगा ली है, उक्त सूचना पर उप निरीक्षक नीरज रावत को मय पुलिस बल के ग्राम मजीयाडी आवश्यक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, उप निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया ,कि ग्राम मजीयाडी में पूजा नाम की लड़की ने कमरे में फांसी लगा ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है ।जानकारी मिली की पूजा की कल शादी होनी थी, शव के आसपास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ ,शव को पंचायतनामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया, उप निरीक्षक नीरज रावत द्वारा पुनः यह सूचना दी गई, कि मजीयाडी गांव में पूजा का पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जा रहे थे ,तो रास्ते में ही गांव से सूचना मिली कि मजीयाडी गांव में ही गजेंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह उम्र 17 वर्ष ने भी अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, इस सूचना पर उप निरीक्षक नीरज रावत को वापस घटनास्थल पर रवाना हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है जांच की जा रही है ।

Post A Comment: