ऋषिकेश,12 जून। काली का ढाल निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वीरभद्र रोड स्थित बगीचे में पेड़ से लटका मिला जिससे सनसनी फैल गई सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि युवक की पहचान जीतू 28 पुत्र मामचंद निवासी काली ढाल के रूप में हुआ है। बताया कि युवक 2:00 बजे घर से रिक्शा लेकर निकला था। बाद वह गायब हो गया जिसकी बाद में सूचना मिली की वीरभद्र रोड स्थित काली कमली बगीचे में उसका शव लटका हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ की कर रही है।


Post A Comment: