ऋषिकेश 12 जून। यमकेश्वर विधायक रितु खंडूडी भूषण ने स्वर्ग आश्रम नीलकंठ मंडल के अंतर्गत पटना गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को राशन किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा बनाए गए हस्त निर्मित मास्क भी बांटे ।शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिखित संकल्प पत्र जो परिवार संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें पटना के ग्राम के ग्रामीणों को राशन बांटी गई। विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा की कोरोनावायरस के कारण देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। ऐसे में गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद करने की अपील की कहा कि जल्द ही देश कोरोनावायरस की लड़ाई जीत लेगा। इस लड़ाई में देशवासियों का भी सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरु पाल बत्रा ने कहा कि लॉक डाउन के बाद से भाजपा द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों की खाने-पीने के साथ ही हर संभव मदद की जा रही है, और आगे भी की जाएगी। मौके पर मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, सांसद प्रतिनिधि और यमकेश्वर प्रभारी भरत लाल, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख अभिनंदन दुबे, मंडल मंत्री मदन सिंह भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष राजपूत त्रिवेंद्र नेगी ,जीतू अवस्थी ,अरविंद नेगी, जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि यमकेश्वर सोहनलाल भट्ट ,नितिन बडोला मौजूद रहे।



Post A Comment: