ऋषिकेश, 09 जून। कुछ दिन पूर्व एसडीएम और उनके अनुसेवक के बीच उपजा विवाद ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद एसडीएम ऋषिकेश ने अनुसेवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने एसडीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इसी मामले में ऋषिकेश तहसील में तैनात अनुसेवक वीर सिंह को को जिला प्रशासन ने डोईवाला तहसील में अटैच कर दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार  इसी प्रकरण में  उप जिला अधिकारी  ऋषिकेश प्रेमलाल का भी ऋषिकेश से मसूरी तबादला हो गया है ।इनकी जगह अब आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी उप जिलाधिकारी ऋषिकेश की जिम्मेदारी संभालेंगे ।जल्द उनके कार्यभार संभालने की उम्मीद है। ऋषिकेश तहसील से एक ही दिन एसडीएम और अनुसेवक का तबादला होने से तहसील ऋषिकेश प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में शासन ने दोनों के तबादलों की सूची जारी की है।

Post A Comment: