ऋषिकेश,09 जून। एस डी आर एफ ढालवाला टीम द्वारा ढालवाला मुनिकीरेती क्षेत्र में क्वारन्टीन सेंटर में लगे (44) डयूटी कर्मियों , ( पुलिस, पी आर डी ,होम गार्ड, अध्यापक,व प्रवासियों, )को covid 19 संबंधित करो- नही करो की जानकारी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस दौरान प्रॉपर मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का अवश्य ध्यान में रखे। किसी भी बस्तु के छूने के बाद हाथों को सेनिटाइज करे। अपने हाथों को कार्य करने के दौरान मुह को बिल्कुल न छुएं, किसी भी स्थान पर न छींके व थूकें। किसी भी क्वारन्टीन ब्यक्ति से अनावश्यक बातें न करें।घरों में जाकर कमरे में अपने जूते चपल न ले जाएं, कपड़ो को वाश करे या धूप में सुखाएं , अपने मोबाइल, पर्स, गाड़ी की चाबी ,को प्रॉपर सेनिटाइज करें ,हाथो को धुले , हाथों को धुलने के तरीके भी बताए गए ठंडी चीज खाने से से बचें ,योगा करतें रहे ,इम्युनिटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें किसी भी प्रकार से स्वाथ्य संबंधी समस्याएं प्रशासन को बताएं।। शासन ,प्रशासन का सहयोग करें।। इस जानकारी को सभी को बताएं,खुद सुरक्षित, दूसरा सुरक्षित, देश सुरक्षित, और आरोग्य सेतु aap को डाऊनलोड के लिए बताया गया। व कोरोना से बचाव संबंधित पम्पलेट भी बांटे गए। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्वच्छ खाना खाएं,घर मे ताज़ा या गर्म पानी ही पियें। घर मे बुज़ुर्गों, बच्चों का अधिक से अधिक ध्यान रखें।।
कोरोना वारियर्स एप्प को डाऊनलोड करके कोविड 19 की जानकारी अपने छात्रों को भी शेयर करें ,ताकि अधिक से अधिक जानकारी हर ब्यक्ति को प्राप्त हो सके। इस मौके पर एसडीआरएफ टीम के उप निरीक्षक कविंद्र सजवान, सुमित नेगी, सुमित तोमर, रविंद्र, दीपक बवाड़ी आदि मौजूद रहे।
कोरोना वारियर्स एप्प को डाऊनलोड करके कोविड 19 की जानकारी अपने छात्रों को भी शेयर करें ,ताकि अधिक से अधिक जानकारी हर ब्यक्ति को प्राप्त हो सके। इस मौके पर एसडीआरएफ टीम के उप निरीक्षक कविंद्र सजवान, सुमित नेगी, सुमित तोमर, रविंद्र, दीपक बवाड़ी आदि मौजूद रहे।



Post A Comment: