ऋषिकेश, 09 जून। बीते रोज सोनू सूद ने 19 लोगों के लिए बस की बुकिंग करवाकर ऋषिकेश भेजा। अभिनेता सोनू सूद सभी लोगों को अपने खर्चे पर घर भेज रहे हैं,वहीं सभी लोग सोनू सूद की जमकर सराहना कर रहे हैं। उत्तराखंड प्रवशियों के लिए अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर आये हैं,सोनू सूद लगातार उत्तराखंड के प्रवासियों को वापस उनके घर भेजने में जुटे हुए है,बीते 5 जून को अभिनेता द्वारा 19 लोगों के लिए बस बुक करवाई गई जिसके बाद उनके खाने पीने की व्यवस्था सब कुछ रखवाया गया जिसके बाद सभी को मुम्बई से ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया बीते 8 जून को सभी लोग उत्तराखण्ड पंहुच गए।यहां पंहुचे लोग अभिनेता सोनू सूद की जमकर सराहना कर रहे हैं। ऋषिकेश उप जिलाधिकारी प्रेम लाल ने बताया कि अभिनेता सोनू सूद के द्वारा अपने खर्चे पर मुंबई से 19 लोगों को ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया था जिसमें से रुड़की में 8 लोगों को प्रशासन के द्वारा क्वॉरेंटाइन किया गया और 9 लोग टिहरी के थे जिनको उनके जिले के लिए रवाना किया गया बाकी बचे दो लोग जिनको ऋषिकेश के कबीर आश्रम में क्वॉरेंटाइन किया गया है।



Post A Comment: