Articles by "महाराष्ट्र"
Showing posts with label महाराष्ट्र. Show all posts
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित तवरे डैम के टूटने की खबर हैं. इससे डैम के नीचे बसे 7 गांवों में बाढ़ आ गई है. इस घटना में लगभग 22 लोग लापता हैं, जबकि 2 लोगों का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत ऑपरेशन शुरू किया है. जिला प्रशासन की राहत टीम ने ही दो पुरुषों के शव बरामद किए हैं. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम को भेज दिया गया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से डैम का जलस्तर बढ़ गया था. बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार से मॉनसून की जोरदार बरसात हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक डैम से पानी निकलने की वजह से डैम के पास बने 12 घर पूरी तरह से बह गए. इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने का अंदेशा है.

राहत एजेंसियों का कहना है कि डैम के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की आशंका है. लेकिन उन्हें हुए नुकसान के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. जिला प्रशासन, पुलिस और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है.  मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाके रविवार से भारी बारिश की चपेट में हैं. महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 75 लोग घायल हो गए हैं. इनमें मुंबई, ठाणे और पुणे में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या भी शामिल है. प्रदेश सरकार ने एहतियातन मंगलवार को मुंबई में छुट्टी की घोषणा कर दी थी.
मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश के बाद कोंधवा के तालाब मस्जिद इलाके में दीवार गिरने से अभी तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दो लोगों को राहत और बचाव दल ने सुरक्षित भी निकाल लिया है लेकिन मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर है और बचाव तथा राहत का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वाले अधिकांश लोग मजदूर हैं। 
खबरों की मानें तो यहां एक आवासीय सोसायटी का निर्माण चल रहा था और मजदूरों के रहने के लिए पास में ही कच्चे घरों को निर्माण किया गया था। हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें साफ दिख रहा है कि सोसाइटी के पार्किंग एरिया से लगा एक हिस्सा (दीवार) इसके नीचे दीवार से सटे मजदूरों के कच्चे आवास में गिर गई। तस्वीरों में दिख रहा है कि कई कारें भी कच्चे मकानों पर गिरी हुईं हैं। 
बिहार और बंगाल से अधिकतर मजदूर
पुणे के जिला कलेक्टर, नवल किशोर राम ने हादसे के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'भारी वर्षा की वजह से दीवार ढह गई। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत कोई  छोटा मामला नहीं है। मारे गए अधिकतर मजदूर बिहार और बंगाल के थे। सरकार प्रभावितों की मदद कर रही है।'
मुंबई के चैंबूर में भी गिरी दीवार
मुंबई में हुई तेज बारिश के बाद हादसों की कई खबरें और तस्वीरें सामने आ रही हैं। मुंबई के चेंबूर में शनिवार तड़के 2 बजे ऑटो-रिक्शा पर एक दीवार गिर गई और गनीमत ये रही कि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल यहां पर मलबे को हटाने का कार्य जारी है।
मुंबई I दक्षिण मुंबई में बृहस्पतिवार शाम एक रेलवे स्टेशन के पास पैदल पार पुल गिरने से कम से कम 36 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह पुल भीड़-भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को आजाद मैदान पुलिस थाना से जोड़ता था। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है। दो महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत की खबर आ रही है। 



मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सीएसटी के प्लेटफॉर्म संख्या एक के ऊत्तरी छोर को टाइम्स ऑफ इंडिया इमारत के पास बीटी लेन से जोड़ने वाला पैदल पार पुल ढह गया है। यातायात प्रभावित हो गया है। यात्री अन्य मार्गों का इस्तेमाल करें। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।” मौके पर NDRF की टीम पहुंच चुकी है और राहत और बचाव कार्य जोरो पर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।