जनपद ऊधमसिंह नगर में सड़क चौड़ीकरण करने वाली गल्फार कंपनी टोल वसूलने की अनुमति के बाद आगे काम करना भूल गई है. कंपनी को 80 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद टोल वसूलने की अमुमित मिली थी, लेकिन अब कंपनी शेष बचा हुआ काम करना भूल गई है.
बाजपुर-सितारगंज 77 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी 65 किलोमीटर तक अपना काम पूरा कर चुकी है. 80 प्रतिशत काम पूरा करने लेने पर एनएसए ने अगस्त माह में टोल वसूलने की अनुमति दे दी गई. नियम के मुताबिक कंपनी काम पूरा होने के बाद ही टोल वसूल सकती है, लेकिन कंपनी ने 20 प्रतिशत काम बाकि रहने के बाद भी टोल वसूलना शुरू कर दिया है.
कंपनी के अधिकारियों को यह कहना है कि जिला-प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए जमीन मुहैया न कराने के चलते सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन कंपनी को समय पर जमीन मुहैया करा देती है, तो कंपनी सड़क निर्माण के शेष काम अगले 6 माह में पूरा कर लेगी.
वर्तमान समय में गल्फार कंपनी को गदरपुर बाईपास रोड़, रुद्रपुर के इन्द्रा चौक, किच्छा के पुलभट्टा रेलवे ओवर ब्रिज और एनएच को जोड़ने के लिए कई सर्विस रोड़ों का निर्माण कार्य करना अभी बाकी है. कंपनी की माने तो सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि न मिलने के कारण सड़क निर्माण का काम नहीं हो पा रहा है. वहीं दूसरी तरफ आम जनता का यह कहना है कि जब सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा ही नहीं हुआ है तो वो टोल टैक्स क्यों दें.
ऊधमसिंह नगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रोहित मीणा ने बताया कि जल्द ही गल्फार कंपनी को सड़क निर्माण के लिए बाकी बची भूमि का हस्तांतरण कर दिया जाएगा, ताकि सड़क के चौड़ीकरण काम जल्द से जल्द पूरा हो सके.


Post A Comment: