उत्तराखण्ड सचिवालय में एक महिला अफ़सर से बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किसी और ने नहीं बल्कि उसी के सीनियर अफसर ने किया है. लेकिन इससे भी ज़्यादा चिंताजनक बात वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया है, जिन्हें यह लगता है कि ऐसा तो होता रहता है.

सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात पीड़ित महिला ने सचिव, सचिवालय प्रशासन हरबंश सिंह चुघ और महिला सेल की अध्यक्ष राधा रतूड़ी से इसकी लिखित शिकायत कर दी है. महिला की लिखी चिट्ठी सिर्फ न्यूज के पास है.

लिखित शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसकी सीट के पास ही कुछ लोग बैठकर अश्लील बातें (गाली-गलौच) करते हैं. इस बात की शिकायत जब उसने अपने अनुभाग अधिकारी प्रदीप पपनै से की तो वह उसी पर भड़क उठे. उन्होंने न सिर्फ़ महिला को बुरी तरह डांटा बल्कि यह तक कह दिया कि गालियां तो हर विभाग में दी जाती हैं.

Post A Comment: