मल्लिका शेरावत लंबे अरसे से फिल्मों से गायब हैं. मल्लिका इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं. उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दिनों वो पेरिस में हैं. हाल ही में खबर आई कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं.

बताया जा रहा है कि मल्लिका की स्थिति ऐसी हो गई है कि किराया ना दे पाने के चलते उन्हें और उनके बॉयफ्रेंड को फ्लैट से निकाल दिया गया है. मल्लिका फ्रेंच बॉयफ्रेंड सिरिल ऑग्जनफैन्स के साथ पेरिस के बहुत पॉश इलाके 16th arrondissement में रहती हैं.

उन्हें उस फ्लैट में रहने का 80 हजार यूरो (करीब 64 लाख रुपये) किराया देना था, लेकिन मल्लिका और उनके बॉयफ्रेंड ये रकम इकठ्ठा नहीं कर पाए. इसके चलते उन्हें फ्लैट से निकाल दिया गया.

पेरिस में मल्लिका के साथ हुआ था हादसा
साल 2016 के अंत में मल्लिका के साथ पेरिस में एक हादसा हुआ था. तीन नकाबपोशों ने उनके साथ मारपीट की थी. उन बदमाशों ने उनके घर में आंसू गैस छोड़कर लूटपाट भी की थी. इस हादसे के बाद से ही मल्लिका ने फ्लैट का किराया नहीं दिया था.

मल्लिका कर रही हैं इनकार:

जब मीडिया में मल्लिका को फ्लैट से निकाले जाने की खबरें उड़ने लगीं तो उन्होंने ट्विटर पर इन खबरों का खंडन किया.

अपने ट्वीट में मल्लिका ने लिखा, "कुछ मीडियावालों को लगता है कि मेरे पास पेरिस में एक अपार्टमेंट है. यह सरासर गलत है. अगर किसी ने दान में मुझे ये दिया है तो प्लीज मुझे उसका पता बता दीजिए."
साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से अपनी बोल्ड इमेज बनाने वाली मल्लिका ने 'मर्डर', 'डरना जरूरी है' और 'हिस्स' जैसी फिल्मों में काम किया. जैकी चैन के साथ वो चीनी फिल्म 'द मिथ' में भी नजर आई थीं. लेकिन एक्टिंग की दुनिया में वह कुछ खास नहीं कर पाईं. हालांकि उनके आइटम नंबर्स के लिए दर्शक उन्हें आज भी याद करते हैं.

Post A Comment: