रुद्रपुर। एक युवती को दो युवकों के साथ कार में संदिग्ध और आपत्तिजन हालत में पकड़ा गया। युवती ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और कहा कि उसे यहां ले आया गया, जबकि आज उसकी डीआईजी से शादी होने वाली थी। इतना ही नहीं एक पुलिस कर्मी को पेट बाहर निकलने पर उसे योगा करने की नसीहत देते हुए रिहर्सल कराया। 
अल्मोड़ा की एक युवती और रुद्रपुर के ही दो मनचले युवक आपस में सफेद वैगनार में रोडवेज के निकट अजीबो गरीब शरारतें कर रहे थे। बताया तो यहां तक गया है कि आरोपी युवकों के साथ युवती आपत्तिजनक स्थिति में थी और सभी संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने तीनों को मय वाहन कब्जे में ले लिया। कोतवाली में लाए जाने पर युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया और कहने लगी कि पुलिस को पता नहीं क्या हो गया उसे कोतवाली में ले आया गया है जबकि आज तो उसकी डीआईजी से शादी होने वाली थी। कौन से डीआईजी से शादी होनी है पर युवती ने कहा कि वो बेवकूफ नहीं है बल्कि एमएससी पास है। गाजियाबाद में कांस्टेबिल है और वो अल्मोड़ा स्थित घर से दिल्ली जा रही थी। इधर, जब युवकों से युवती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो उसे नहीं जानते। होटल में कमरा दिलवाने की बात कहकर युवती उनकी कार में बैठ गई थी तभी पुलिस वहां आ गई। इसके अलावा कोई बात नहीं थी। इधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक शराब पीकर ड्राइवरी कर रहे थे। जबकि वो युवती एजुकेटेड है और खुद आकर उनकी कार में बैठी थी। लिहाजा जांच में ड्रिंक एंड ड्राइविंग के अलावा कोई बड़ा मामला नहीं पाया गया। समाचार लिखे जाने तक युवती और युवक पुलिस हिरासत में थे। 

Post A Comment: