शिवपुरी में बाइक सवारों को मारी थी टक्कर, एक की हुई मौत
पुलिस ने हरिद्वार निवासी आरोपी प्रिंसिपल की तालश की शुरू
ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर सात दिन पूर्व शिवपुरी में प्रिंसिपल की
कार से टकराए बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर प्रिंसिपल
की तलाश भी शुरू कर दी है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बीते 27
नंवबर को बदरीनाथ राजमार्ग पर शिवपुरी क्षेत्र अंतर्गत कलथरी गांव के पास
राजकीय पोलिटेक्निल गौचर
के प्रिंसिपल देवेंद्र यादव की स्वीफ्ट कार से टकराकर बाइक सवार तेज सिंह
(38) पुत्र
दरम्यान सिंह, मेरबान सिंह (35) पुत्र गजे सिंह दोनों निवासी ग्रामसभा नाई,
टिहरी, सुरेंद्र सिंह (63) पुत्र सोहनलाल निवासी कर्थ, शिवपुरी, टिहरी और
सत्यपाल (42) पुत्र जोगेश्वर निवासी खगलिया, तिमली, टिहरी गढ़वाल घायल हो
गए थे। गंभीर घायल मेहरबान सिंह को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के डाक्टरों
ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर किया था। बीते बृहस्पतिवार को मेहरबान सिंह
की जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
रविवार को
मेहरबान सिंह के भाई शूरवीर सिंह ने आरोपी प्रिंसिपल देवेंद्र यादव पुत्र
लाल सिंह निवासी द्वारिका विहार, गुरूकुल कांगड़ी, हरिद्वार के खिलाफ नामजद
तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक
मनीष उपाध्याय ने बताया कि प्रिंसिपल की कार पुलिस के कब्जे में है। बताया
कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post A Comment: