देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देश के टॉप टेन थानों की जो लिस्ट निकाली है, उनमें उत्तराखंड के भी दो थाने शामिल हैं। नैनीताल जिले का बनभूलपुरा थाना इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। नैनीताल जिले के एक थाने को मिले इस अवॉर्ड से पुलिस कर्मी भी खासे उत्साहित हैं।
नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाने और यहां तैतान पुलिस वालों को जैसे ही उनके थाने की देश के टॉप 10 थानों में शामिल होने की सूचना मिली तो वो खुशी से झूम उठे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के टॉप टेन थानों की जो लिस्ट जारी की है उसमें बनभूलपुरा का नंबर छह पर रहा। थाने को मिले अवॉर्ड से जिले के एसएसपी भी खासे उत्साहित नजर आए।
तीन साल पहले साल 2015 में अस्तित्व में आए बनभूलपुरा थाने को इसके मैनेजमेंट, क्राइम रिकॉर्ड, क्राइम इंवेस्टिगेशन और कम पुलिस कर्मचारियों के बावजूद बेहतर मैनेजमेंट के साथ ही नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के लिए चुना गया है। स्वच्छता के पैमानों पर भी थाना खरा उतरा है, जिसको देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने थाने को अवॉर्ड से नवाजा है।
अवार्ड मिलने से थाने में तैनात कर्मचारी इतने उत्साहित हैं कि अब थाने को नंबर एक की रैंकिग पर देखना चाहते हैं। बता दें कि बनभूलपुरा थाने की सीमा में अधिकतर मुस्लिम बहुल इलाका शामिल है। साथ ही दलित समाज से जुड़े इलाके भी इसी थाने के अधीन आते हैं, इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द को बरकरार रखते हुए यहां पुलिसिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है।

Post A Comment: