_दिल्ली / देहरादून समाचार_*
_____________________
_उत्तराखंड के क्रिकेट खिलाड़ी उत्तराखंड से ही खेलें इसके लिए कोशिशें जारी हैंं। ये तभी संभव है जब उत्तराखंड को BCCI मान्यता दे। लेकिन राज्य में इतने क्रिकेट संघ हैं कि BCCI के सामने मान्यता यक्ष प्रश्न बन गई है।_
_आलम ये है कि मान्यता का सवाल सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा हुआ है। आगामी  29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई  होगी। इससे पहले सभी एसोसिएशनों को बीसीसीइ की प्रशासक कमेटी को अपनी रिपोर्ट और आपत्तियां भेजनी हैं।_
_मान्यता को लेकर बीते वर्ष दिसंबर में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिव्य नौटियाल ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की थी। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीसीसीआइ की प्रशासक कमेटी को 12 जनवरी तक जवाब देने के आदेश किए थे। कमेटी ने सभी एसोसिएशनों को ई-मेल के माध्यम से प्रकाश दीक्षित और अंशुमन गायकवाड़ की रिपोर्ट भेजी थी और उस रिपोर्ट पर आपत्तियां मांगी थी। कमेटी ने एसोसिएशनों को अकाउंट से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने को कहा है। आगे की कार्रवाई के लिए अब सुनवाई 29 जनवरी को होगी।_
_उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिव्य नौटियाल ने बताया कि 29 जनवरी से पहले सभी दस्तावेज प्रशासक कमेटी को सौंपने हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारी कर ली है। कमेटी को अब आगे की कार्रवाई के लिए 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है। यदि उससे पहले एसोसिएशनों के बीच एका हो जाती है तो मान्यता की राह और आसान हो जाएगी।_

Post A Comment: