हिमालय जन कल्याण समिति ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान और नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित विचार गोष्ठी आयोजित की जिसका शुभारम्भ उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने किया. इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तराखण्ड के प्रान्त प्रचारक युद्धवीर भी मौजूद थे.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था. उन्होंने कहा था, “स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा ज़रूरी है” उनका कहना था कि निर्मलता और स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ और शान्तिपूर्ण जीवन का अनिवार्य भाग है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाने का काम किसी एक व्यक्ति या सरकार का नहीं है, यह काम देश के 125 करोड़ लोगों को करना है. यह एक मंत्र है कि हम ‘न गन्दगी खुद करेंगे और न दूसरों को करने देंगे’ को अपना कर हम सब देश के हित में काम करना ही होगा.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इससे समग्रता से निपटने की ज़रूरत है. नशा एक मानसिक, सामाजिक और चिकित्सकीय समस्या है और इसके इलाज के लिए व्यक्ति, परिवार, दोस्त, समाज, सरकार और कानून को साथ मिलकर एक दिशा में काम करना पड़ेगा. देश में युवाओ का नशे की तरफ रुझान बढ़ना वाकई बहुत गंभीर चिंता का विषय है. युवाओं के व्यक्तित्व में सुधार लाने, उनमें नेतृत्व के गुण विकसित करने और उनमें ज़िम्मेदार नागरिक के गुण और स्वयंसेवा की भावना उत्पन्न करने के लिए हम सब को आगे आना होगा.

हिमालय जन कल्याण समिति निरन्तर स्वच्छ भारत, स्वच्छ उत्तराखण्ड के तहत उत्तराखण्ड के विभिन्न नगरों में गोष्ठियों के आयोजन के साथ व्याप्त नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए काम कर रही है.

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलसचिव उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर नागेश्वर राव, प्रान्त संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ उत्तराखण्ड बृजेश बनकोटी, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊ डॉक्टर कपिल जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी प्रोफ़ेसर चन्द प्रकाश भैसोडा, कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश तिवारी, सह संयोजक दीपक सनवाल, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, हिमालय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष साकेत अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Post A Comment: