देहरादून
.उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में आयोजीत पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर और महासचिव राजेन्द्र सिंह कुंवर ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने ठेकेदारो को बर्बाद कर दियाया है। छोटे ठेकेदार भूखे मरने के कगार ओर आ गए हैं। 4 अगस्त 2017 में आंदोलन किया था 9 अगस्त को सरकार ने हमारी मांगो को जायज़ मानते हुए समर्थन किया था जिसमे मुख्यमंत्री की तरफ से कबीना मंत्री हरक सिंह रावत,मुन्ना सिंह चौहान,वित्त सचिव अमित नेगी के साथ प्रमुख आभियन्ता के मध्य 10 बिंदुओं पर सहमति जताई गई थी जिनमे पांच करोड़ तक के कार्यो में छोटे छोटे टेंडर लगाने,e टेंडरिंग एवम पंजीकरण को पूर्व की भांति लगाने,Gst लागू होने से पूर्व के अनुबन्धों में gst ना कतई जाए,सभी विभागों में लंबित भुगतान तुरन्त हों,SOR की दरें बढ़ाई जाए,समय वृद्धि,एक्स्ट्रा आइटम तथा वेरिएशन पूर्व GBW 9 के अनुसार हो,ऑफलाइन भुगतान के समय का जमानती राशि का करोड़ो रूपये वापस हो,सिंचाई विभाग का 2013-2014 का लम्बित भुगतान तुरन्त करने सहित अन्य माँगे हैं।सरकार से समय समय पर लगातार मिलते रहने के वावजूद इस मामले को टाला जा रहा है।जिससे ठेकेदारो में रोष बढ़ता जा रहा है।जल्दी  ही उग्र आंदोलन की शुरुवात की जा रही है। जिसके प्रथम चरण में 30 जनवरी 2918 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा ।पत्रकार वार्ता के दौरान हरिद्वार अध्यक्छ धर्मपाल,टिहरी के डिबेश रमोला,नैनीताल के राजेन्द्र मेहरा,हल्द्वानी के राजेन्द्र नेगी,अल्मोड़ा के कुंदन बिष्ट,ऋषिकेश के नरेंद्र रावत,सुरेश पूंडरी,अरुण वालिया,अनुराग गुप्ता,नैन सिंह पंवार,गजेंद्र सिंह,गौरव गुलेरिया,अजित रॉय,कमल पंवार,सापेक्ष शर्मा आदि ठेकेदार मौजूद थे।

Post A Comment: