_मंगलौर
______________
_मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मवाल में एक अध्यापक ने कक्षा छह के छात्र से कुकर्म करने का प्रयास किया। छात्र ने जब स्कूल जाने से मना कर दिया तो अभिभावक को इस बात की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी लिया है। आरोपी सरकारी स्कूल में अध्यापक है। और गांव में उसने निजी स्कूल भी खोल रखा है।_
_मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर मवाल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 12 साल का बेटा एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद उसने अपने बेटे को स्कूल जाने के लिये कहा, लेकिन उसके बेटे से स्कूल जाने से मना कर दिया। जब उसने दोबारा उससे पूछा तो उसका बेटा फूट-फूटकर रोने लगा। बेटे ने बताया कि स्कूल का शिक्षक कृष्णपाल अक्सर उसके साथ गंदी हरकतें करता है। कई बार उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास भी किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी। छात्र ने बताया कि कक्षा के एक दूसरे छात्र के साथ भी शिक्षक इसी तरह की हरकत करता है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपी कृष्णपाल एक सरकारी स्कूल का शिक्षक है। स्कूल में ड्यूटी जाने से पहले वह निजी स्कूल में पढ़ाता है। इसके अलावा वह कोचिंग भी पढ़ाता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मापाल सिंह सैनी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment: