उत्तरकाशी( पुरोला)। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत करने के मामले में फरियादी को मिल रही धमकी में मामले में राजस्व पुलिस ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 
मामला मोरी विकासखंड के राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायत कुकरेडा का है। जहां प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में भारी अनियतितायें पाई गई थी। जिससें गांव के ज्ञान दास व प्रदीप के नाम से स्वीकृत आवास की धनराशि 60-60 हजार रुपये प्रधान के पिता ज्ञान सिंह व एक अन्य समान नाम वाले खाते में जमा करने की शिकायत ज्ञान दास ने डीएम से की भी। लेकिन जब इस पर प्रशासन की आरे से तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा ग्राम प्रधान आदि की ओर से फरियादरी को धमकाया जाने लगा तो फिर फरियादी ने इसकी शिकायत पुनः डीएम से की। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को 48 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिये। राजस्व उप निरीक्षक ठडियार अनिल असवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान चतर सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी सुनील अग्निहोत्री के खिलाफ एससी व एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है।

Post A Comment: