मॉरीशस में 5 नवम्बर 2017 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त को हिन्दी में महत्वपूर्ण रचनात्मक कार्य करने के लिए ‘भारत गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया.
पंत की अनुपस्थिति में उत्तराखण्ड से मॉरीशस पहुंचे हिन्दी सम्मान के लिए काम कर रहे दिवाकर भट्ट ने ग्रहण किया. शुक्रवार को वित्त मंत्री के निवास पर एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ दिवाकर भट्ट ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया.
बीते 5 नवम्बर, 2017 को मॉरीशस में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसमें उत्तराखण्ड से भाषा मंत्री प्रकाश पन्त को आमंत्रित किया गया था, लेकिन सरकारी कार्यों में अति व्यस्त होने के चलते वह उस सम्मेलन में भाग नहीं ले पाए थे.
उनके प्रतिनिधि के रूप में मॉरीशस पहुंचे दिवाकर भट्ट को सम्मेलन के मुख्य अतिथि और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीन जगन्नाथ ने यह सम्मान दिया था. इस अवसर पर दिवाकर भट्ट को भी हिन्दी के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए हिन्दी गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया था.
शुक्रवार को दिवाकर भट्ट ने वित्त मंत्री के निवास पर एक प्रतिनिधि मण्डल के रूप में आकर ‘भारत गौरव सम्मान’ भेंट किया.


Post A Comment: