रुद्रपुर। हाल ही राज्य के पूर्व मुख्य हरीश रावत ने मौजूद राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। कर्ज के बोझ तले राज्य को भाजपा सरकार गर्त में डाल रही है। इस पर पूर्व मुख्य मंत्री ने मौजूदा भाजपा सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि उनके आरोप सिर्फ आरोप नहीं है, बल्कि वह कहीं भी किसी भी चौराहे पर खड़े कर होकर इन आरोपो को सही साबित कर सकते है। इन सबके बीच आज गणतंत्र दिवस के खास मौके पर राज्य के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पर करारा हमला करते हुए खुली चुनौती दे डाली है। 
एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री के आरोप कोरे और निराधार है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान की गई खामियों पर पर्दा डालने के लिए ठीकरा भाजपा सरकार के सिर फोड़ दिया है। उन्होंने कहाकि वह अगर हरीश रावत चाहें तो वह आए और उनकी सरकार हिसाब देगी कि राज्य किस कदर तरक्की के पद पर अग्रसर है। ये कांग्रेस कार्यकाल का ही नतीजा था कि उपयोगिता प्रमाण पत्र न देने की वजह से तीन हजार 45 करोड़ रुपये का बजट लटक गया। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा कार्यकाल में हुए विकास और विकास की ओर बढ़ती योजनाओं के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी को जड़ से खत्म करने के लिए तीन बिंदुओं पर काम कर रही है। इसके लिए 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के तौर पर बढ़ाया जा रहा है। हमारा मॉडल बेरोजगारी दूर करने वाला है। हमने पलायन आयोग की रिपोर्ट आने से पहले ही पलायन रोकने के लिए अहम कदम उठा लिया है। इसमे हमारे लिए चुनौती है बढ़ता शहरीकरण। हम प्लग एंड प्ले, मुद्रा बैंक, स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया के जरिये बेरोजगारी पर लगाम लगाएंगे। रिक्त पदों को भरने पर हमारी सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा पंत नगर हवाई अड्डे को हम हवाई यात्रा का हब बनाने जा रहे है। यहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को बेहद कम दामों पर उड़ान का लाभ मिलेगा।  

Post A Comment: