Rishikesh
बापूनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों व्दारा देहरादून परिवहन व्यवसायी प्रकाश पाण्डेय व्दारा सरकार की नोट बंदी व जीएसटी से तंग आकर आत्महत्या के प्रयास के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया ।
नेतृत्व करते हुऐ जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि केन्द्र सरकार व्दारा हिटलर शाही से लागू की गई नोट बंदी व जीएसटी ने पूरे देश में व्यापारियों को नुक़सान पहुँचाने की काम किया वहीं अब कई व्यापारी वर्ग इस व्यवस्था से तंग आकर भुखमरी की कागार पर पहुँच गया है उसी के प्रतिफल देहरादून में भी एक व्यवसायी व्दारा आत्म हत्या का प्रयास किया गया परन्तु सरकार चुप्पी साधी बैठी है एक ओर मंहगाई की मार दूसरी ओर हर मोर्चे पर सरकार की नाकामयाबी,अगर यही हाल रहा तो आने वाले सालों में प्रदेश का हर व्यक्ति हर व्यापारी क़र्ज़े में हो जायेगा ।
बेघर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजयपाल रावत व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश व्यास ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश एक पर्यटन प्रदेश है परन्तु आज परिवहन व्यवसाई बडी मुश्किलों के दौर से गुज़र रहा है भाजपा सरकार में यह लोग अपने आप को ठगा महसूस करवरहे हैं हम माँग करते हैं कि परिवहन को उघोग का दर्जा मिलना चाहिये,वाहनों के बीमा शुल्क बृध्दि में रोक लगनी चाहिये और साथ ही आपदा ग्रस्त परिवहन व्यवसाईयों व चालक परिचालकों को मुआवज़ा मिलना चाहिये ।
कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला,ब्लॉक अध्यक्ष बापूनगर राजेश ब्यास,गुरविंदर सिंह,मनोहर सिंह चौहान,प्रदीप चंद्रा,ज्ञानेश मिश्रा,सुरेश कुमार जैन,दीपक गौनियाल, जगत नेगी, रवि गुप्ता,विनोद पोखरियाल,देवेंद्र बैलवाल,अजय अग्रवाल,सुनील शर्मा,शंकर सिंह,विजेन्दर सिंह,संजय प्रजापति,एच एन सिंह रमेश कश्यप,वहीद अहमद,रणवीर सिंह,नवीन देशवाल,अजय जायसवाल,राजकुमार पाण्डेय,तनवीर सिंह आदि मौजूद थे ।


Post A Comment: