देहरादून।  स्पेशल टास्क फोर्सउत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न अभियोगों में वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत आज को वर्ष 2008 से फरार रु0 2500/- का ईनामी व शातिर अपराधी नसीम उर्फ मोटा पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला गेहराबादखालापारकोतवाली मुजफ्रनगर0प्रको सुरागरसी-पतारसी करते हुये खालापार,  मुजफ्फरनगर,0प्रसे गिरफ्तार किया गया है।
     उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में उक्त गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत वादी डानईम पुत्र स्वमोहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला मैदानियानथाना/कोत0-ज्वालापुरहरिद्वार के घर पर घुसकर लाखें रुपयो/जेवरात की चोरी को अंजाम दिया गया था। इस सम्बन्ध में वादी उपरोक्त द्वारा थाना ज्वालापुर में मु00सं0 267/08 धारा 457, 380 भा00विपंजीकृत किया गया था। इस मामले में उक्त अभियुक्त के साथियों 01)गुलशेर पुत्र मसूद 02) शाकिर पुत्र इरशाद 03) मुन्तजिर पुत्र मोनौशाद सभी निवासी एबाबनगर,ज्वालापुरहरिद्वार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त नसीम उपरोक्त घटना के दिनांक से ही फरार चल रहा था। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकहरिद्वार ने उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर रु0 2500/- का ईनाम घोषित किया गया था।
     उक्त शातिर अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने ठिकाने बदलता रहता था तथा गिरफ्तारी से पूर्व लोनी गाजियाबाद में निवासी कर था। एस0टी0एफटीम को उक्त शातिर अपराधी के मुजफ्फरनगर आने की सूचना प्राप्त हुई। एस0टी0एफटीम द्वारा तत्काल सुरागरसी-पतारसी करते हुये शातिर अपराधी नसीम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त शातिर अपराधी नसीम उपरोक्त पर उ0प्रव अन्य प्रान्तों  से भी आपराधिक मामलों में कई मुकदमें पंजीकृत हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह वर्ष2008 से अपनी फरारी के दौरान लोनीगाजियाबाद,दिल्ली,एन0सी0आरआदि क्षेत्रों में निवासरत रहा है।      

एस0टी0एफटीम के सदस्यों के नामः-
01- उपनिरीक्षक अमन चढ्ढा
02- आरक्षी संजय कुमार
03- आरक्षी विरेन्द्र नौटियाल।
04- आरक्षी आरक्षी कैलाश नयाल।
05- आरक्षी आरक्षी महेन्द्र सिंह नेगी।
06- आरक्षी लोकेन्द्र सिंह।
07- आरक्षी अनूप भाटी।

Post A Comment: