देहरादून। बसंत विहार पुलिस के अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान में दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई। रात्रि बसंत बिहार पुलिस संधिक्त वाहन व व्यक्तियों की तलाश में गश्त के दौरान मच्छी तालाब ग्राउंड के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठे दिखाई दिये। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के पास जाकर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो पुलिस को अपनी ओर आता देख कर दोनों व्यक्ति भागने लगे। जिस पर पुलिस पार्टी ने दोनों व्यक्तियों को दौड़ कर पकड़ लिया गया। जिनसे उनका नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम सत्येंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम तल्ला नागल पोस्ट आॅफिस कुल्हान सहस्त्रधारा रोड देहरादून तथा विक्की वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी मंदिर वाली गली, भगत सिंह काॅलोनी, रायपुर, देहरादून बताया, जिनके कब्जे से क्रमशः 7 ग्राम तथा 6.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में नशा तस्करों ने बताया गया कि वह स्मैक पीते हैं तथा बरेली से स्मैक लाकर स्थानीय युवाओं व मजदूरों को बेचते हैं। 

Post A Comment: