ऋषिकेश। पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग की बिना नम्बर की स्कूटी पर मंशा देवी तिराहे पर हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मंशा देवी तिराहे पर पंहुची तो मुखबिर ने बताया कि दो में से एक व्यक्ति स्कूटी पर बैठा है व एक अन्य व्यक्ति इधर उधर घूम रहा होगा। पुलिस टीम ने उस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर इनके पास से एक अवैध चाकू, वाहनों का लाॅक तोड़ने का औजार व एक स्कूटी जो 22 दिसम्बर को श्यामपुर हाट बाजार से चोरी गयी थी बरामद हुई। पकड़े गये व्यक्ति विपिन जायसवाल ने पूछताछ पर बताया कि मैं व मेरा एक अन्य साथी रवि पुत्र सत्यपाल निवासी कुण्डा थाना परतापुर मेरठ उत्तर प्रदेश वाहन चोरी करने आये थे। इस समय रवि वाहन की रैकी करने गया है। हम लोग इस औजार से वाहनों के लाॅक को एक झटके में खोल देते हैं। हमने यह स्कूटी श्यामपुर हाट बाजार से चोरी की थी।

Post A Comment: