ऋषिकेश। बस ड्राइवर ने छोले-कुल्चे की ठेली में ठक्कर मारकर दिव्यांग घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक कुम्हारबाड़ा निवासी दिनेश (21) पुत्र डालचंद दिव्यांग है, जो भरण पोषण के लिए संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर में चैदहबीघा को जाने वाले नए पुल के समीप छोले कुल्चे की ठेली लगाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार दोपहर चैदहबीघा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस ने टक्कर मारकर ठेली को उड़ा दिया, जिससे ठेली संचालक छिटककर सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े और घायल को संभालने लगे, इसी चालक बस लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस का नंबर ले लिया है। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस अड्डा चैकी इंचार्ज राजेश सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।फोटो कैप्शन 11 आरएसके 02 सरकारी अस्पताल में घायल दिव्यांग का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।

Post A Comment: