ईश्वर शुक्ला
ऋषिकेश (स्वर्गआश्रम)- तीर्थनगरी ऋषिकेश जो योग नगरी के नाम से विश्वविख्यात है, जहां योग को हमारे प्रधानमंत्री भी योग को घर-घर पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के योग पर छूट देते हुए खुद भी प्रचार प्रसार कर रहे है। योग से तीर्थनगरी ऋषिकेश में विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है । जिस कारण टूरिजम की भी बढोत्तरी भी हुई है। जिससे हर स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा हो रहा है, स्वर्गाश्रम क्षेत्र के खास सूत्रों ने बताया कि काफी समय से तथा कथिक कुछ व्यक्तियों द्वारा योगा टीचरो को ब्लैकमेल कर पैसे ठग रहा है। जो अपने आप को किसी दल ,पार्टी में होना बताता है । बड़े- बड़े अधिकारियो के साथ सम्बन्ध होना बता तथा मंत्रियो अधिकारियो के साथ अपनी फोटो दिखा कर उगाही करने का नया तरीका अपनाया है। सूत्रों ने बताया कि पहले वह योग गुरुओं व टीचरों से अपनी जान पहचान बढ़ाता है तथा कुछ कमजोरी जान कर सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से विभाग द्वारा नोटिस भेजवा कर खुद ही समझौते की बात भी करता है। योग टीचरों को स्कूल में विभागीय जांच, नोटिस ,आय के बारे में ,आमदनी तथा बिभिन्न प्रकार के जांच की धमकी देकर पैसे का उगाही करता है। जिस कारण योगा टीचरों में खौफ का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थनगरी में करीब 250 योगा स्कूल है, जिसमे अभी तक करीब 50 से उपर योगा टीचरों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया है तथा लाखो की डिमांड से शुरु होकर दो से पंद्रह ,बीस हजार रूपये ठग लेता ही। इस समय काफी संख्या में योग गुरु व टीचरो को योगविद्या सिखाने में काफी मुश्किल हो रही है ।
हमारा क्षेत्र योग नगरी नाम से प्रसिद्ध है जबसे योग शुुरु हुआ है तब से बहुत से युवा योग सीखा व सीखा रहे है। उन्हें रोजगार का साधन मिला है तथा योग गुरुओं को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो भाजपा उनके साथ है।
अश्वनी गुप्ता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा
( स्वर्गाश्रम )
योग सेंटर एवं योग संचालको के साथ इस प्रकार की घटना होना निंदनीय है। जल्द ही इस बाबद सभी योग सेंटरों के संचालको के साथ बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
डॉ राजे सिंह नेगी
अध्यक्ष
जिला योग एसोसिएशन पौड़ी गढ़वाल।


Post A Comment: