देहरादून। कैन्ट थाना क्षेत्र में 119 जिन्दा कारतूस और 8 हजार खोखों के साथ तीन महिलाओं और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। गणतन्त्र दिवस से पहले कई राज्यों में अलर्ट जारी होने के बाद ये मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार देहरादून कैंट में 32 मद्रास बटालियन से इन महिलाओं ने कारतूस चोरी किए थे लेकिन पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के लिए 32 मद्रास बटालियन के अधिकारी भी पहुंचे थे। गिरफ्तार तीनों महिलाएं बिहार की हैं जबकि पकड़ा गया आदमी देहरादून का रहने वाला है। ये लोग कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि 119 जिंदा कारतूस एसएलआर के हैं और 8 हजार खोखे इंसास राइफल के हैं।


Post A Comment: