ईश्व
र शुक्ला  

ऋषिकेश। लक्ष्मणझुला पुलिस ने चरस के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नशा तस्करों से पुलिस ने 80 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ के दौरान पुलिस को नशा तस्करों ने बताया कि वह पर्यटकों को महंगे दामों पर चरस बेचते थे। तस्करों ने अपने नाम सूरज राणा निवासी ग्र्राम किरमोला पौड़ी व उदित रावत निवासी रामझूला बताया। उदित रावत पर्यटकों को योग सिखाने का काम करता है जबकि सूरज राणा ट्रेकिंग का काम करता है। इसलिए उनका सम्पर्क विदेशी पर्यटकों से रहता है। जिस कारण बहुत मोर्ट मुनाफे के साथ उक्त दोनों पर्यटकों को चरस बेचते थे। नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकाश भारद्वाज, कांस्टेबल प्रदीप कुमार सैनी व अमरजीत सिंह शामिल रहे। 

Post A Comment: