मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश रावत सरकार पर राजस्व के दुरुपयोग का आरोप लगाए हैं. मुख्य मंत्री ने यह आरोप हरीश रावत के हमले के जवाब में लगाए.
सोमवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार का बचाव किया. हरीश रावत ने कहा था कि वैट, आबकारी और खनन के राजस्व जुटाने को लेकर कमजोर नीति के कारण प्रदेश सरकार को राजस्व भारी हानि हो रही है.
सरकार का बचाव करते हुए सीएम ने कहा है कि वैट को लेकर पहले से आशंका थी कि वह कम होगा, इसलिए भारत सरकार उस कमी को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि हमें वैट चिन्ता करने की ज़रूरत नहीं है.
सीएम ने कहा कि शराब के लिए मैंने शुरू से कहा है कि राजस्व बढ़ाने के लिए हम शराब नहीं बेचेंगे. हरीश रावत सरकार में राजस्व का जो बर्बादी हुई है उसे रोक कर हम नुकसान की पूर्ति कर लेंगे.


Post A Comment: