ऊधमसिंहनगर। एसएसपी सदानंद दाते ने रिश्वत लेने के दो मामलों में जिले के दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया है। दोनों दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। बता दें कि ये कार्रवाई रूद्रपुर कोतवाली में तैनात दरोगा प्रह्लाद बिष्ट और बांसफोड़ान चौकी में तैनात दरोगा मोहम्मद अकरम के खिलाफ की गई है। दोनों पर ही रिश्वत लेने के आरोप थे, जिसके बाद मामले में एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

Post A Comment: