स्नेहा अग्रवाल है अदा मिसेज इंडिया 2018
सस्कार निकेतन की ओर से महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा एवं वर्कशाॅप का आयोजन
देहरादून। संस्कार निकेतन की ओर से रायपुर रोड स्थित गेमविला में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक परिचर्चा एवं वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से अदा मिसेज इंडिया स्नेहा अग्रवाल का सम्मान भी किया गया। 
इस मौके पर स्नेहा ने वहां मौजूद विभिन्न संस्थानों के छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोगे बेटियों को कोख में ही मार देते थे बेटे की चाह में और वे चाहते हुए भी बेटी पैदा नहीं कर रहे है। आज वे बेटी के नाम पर पहले उसकी सुरक्षा सोचते है कि वे अपनी बेटी को किस तरह से एक सुरक्षित माहौल देंगे। उन्होंने कहा कि आज शादी कि 11 वर्ष बाद वे मिसेज इंडिया ब
नी। कम उम्र में शादी और उसके बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी में कही ये भूल ही गई थी कि मेरे भी अपने कुछ सपने थे जो पूरा करने का समय ही नहीं मिला। और अब परिवार के सपोर्ट से मौका मिला अदा मिसेज इंडिया में भाग लेने और उसे जीतने का। परंतु आज जरूरत है बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की और उन्हें एक सुरक्षित माहौल देने कि जिससे वे अपने सपने पूरे कर सकें। 
इस मौके पर संस्था से जुड़ी योगाचार्या मधु सेमवाल एवं संस्था के अध्यक्ष आचार्य विपिन जोशी ने भी मौजूद सभी का मनोबल बढ़ाते हुए इस बात पर जो दिया कि अब जबकि बेटी बचाओं की सोच समाज में डवलप हो  चुकी है तो जरूरत है उन बेटियों के लिए एक सुरक्षित समाज का निर्माण करने की।
इस मौके पर आॅल इंडिया कायस्थ काॅंफ्रेसं के कोषाध्यक्ष अजय भटनागर एवं जीएल सडाना मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post A Comment: