सुरक्षा के बाद भी कैसे कामयाब हुई कांग्रेस
पूर्वघोषित कार्यक्रम के बाद भी नाकाम रही खाकी
रुद्रपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरथ बेहड़ व उनके तीन साथियों पारस आरोरा, रईस खान व नजीब खान ने रुद्रपुर पहुंचने पर सीएम का कापिफल रोककर उनके सामने अपनी काली शर्ट लहराई जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम घोषित होते ही कांग्रेस ने जनपद में जगह जगह मुख्यमंत्री के विरोध का खाका तैयार कर लिया था। जिसके तहत आज कार्यकर्ताओं पहले डीडी चैक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की योजना बनाई थी। कार्यकर्ता यहां पुतला लेकर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने यहां भारी पफोर्स तैनात कर दिया था। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने यहां पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस उनसे पुतला छीनने के जुगत में जुट गई। हालांकि पुलिस का प्रयास सपफल रहा। पुलिस ने न सिर्फ पुतला फूंकने से रोका बल्कि मौके से 19 कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इसके बाद पूर्व कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ ने खुद ही सडक पर उतर कर विरोध का मोर्चा थाम लिया। वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए गल्ला मंडी जा पहुंचे। जैसे ही पुलिस को भनक लगी कि बेहड़ अपने समर्थकों के साथ विरोध के लिए गल्ला मंडी पर जुुट चुके है तो पुलिस भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। पहले तो पुलिस ने पूर्व विधायक को समझाने की कोशिश कि और कहा कि वह विरोध न करें, लेकिन जब वह नहीं मानें तो मजबूरन पुलिस को सख्त रवैया अख्तयार करना पड़ा। भारी विरोध के बीच पुलिस ने सिर्फ तिलक राज बेहड़ को गिरफ्तार किया, बल्कि 200 कांग्रेसियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें विरोध यहां थमा नहीं था। इसके बाद जब सीएम रावत किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के निवास तीन पानी डाम स्थित शुक्ला फार्म विधायक शुक्ला के भतीजे मनीष शुक्ला के विवाह समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उसी उपरान्त सीएम का कापिफला जैसे ही इंदिरा चैक से निकला तभी इंदिरा चैक के पास स्थित मस्जिद की आड़ लेकर खड़े कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री (आईटी विभाग) सौरभ बेहड़ अपने 3 साथी पारस अरोरा, रईस खान, नजीब खान तुरन्त ही काफिले के आगे आ गए और पहनी हुई काली शर्ट उतारकर सीएम के काफिले की ओर दिखाने लगे। जैसे ही फ्लीट में शामिल अधिकारियों को ने उन्हें देखा तो आला अधिकारियों में हडकंप सा मच गया। सीएम रावत के काफिले में शामिल फ्लीट के अधिकारी वहां रुक गये और पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद चारों को किच्छा कोतवाली ले जाया गया।

Post A Comment: