तुम में सब से बेहतर वह जो कुरआन सीखे और सिखायेः शहर काजी
कुरआन की शिक्षाओं पर अमल करने से रोशन होगी जिन्दगी: कासमी
देहरादून। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि खुदा के रसूल (स.अ.व.) का फरमान है कि तुम में सब से बहतरीन वह है जो कुरआन सीखे ओर सिखाये। रविवार को मदरसा दार-ए-अरकम में आयोजित सम्मान समारोह को खिताब करते हुए उन्होनें कहा कि कुरआन की शिक्षाओं को समझना होगा। जमीयत के जिला अध्यक्ष व वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य मुफ्ति रईस अहमद कासमी ने कहा कि जो कुरआन की शिक्षाओं पर अमल करेगा उसकी जिन्दगी रोशन हो जायगी। उन्होनें कुरआन हिफ्ज करने वालो की फजीलत बयान की। कुरान हाफिज अपनी सात नस्लों की निजात का जरीया बनेगा।
रविवार को मदरसा दार-ए-अरकम में उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड कुरान पढ़ने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले नौ वर्षीय जैद हसन व शाहनवाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि 17, 18 व 19 फरवरी को जमीयत उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी व दारूल उलूम देवबंद के पूर्व कुलपति मौलाना गुलाम वुस्तानवी की ओर से मौलाना हुसैन अहमद मदनी मदरसा अंबेहटा सहारनपुर में आयोजित 9वीं यूपी उत्तराखण्ड कुरआन प्रतियोगिता में मदरसा दार-ए-अरकम के चार छात्रों ने प्रतिभाग किया था।
इस प्रतियोगिता में जैद हसन ने पूरी कुरान वर्ग में प्रथम और मौहम्मद शाहनवाज ने अपने वर्ग में चैथा स्थान प्राप्त किया था। रविवार को इन दोनांे छात्रों सहित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को मदरसे व समाज की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाफिज सुलेमान, मुफ्ति हुजेफा कासमी, कारी गुलजार, मुफ्ति खुशनूद, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष रिजवान अहमद खान, गुलजार अहमद, उप रजिस्ट्रार हाजी अखलाक अहमद, हाजी इकबाल अहमद, हाजी सलीम अहमद, हाजी युसूफ, मदरसे के मोहतमिम मोहम्मद शाहनजर, मास्टर अब्दुल सत्तार, मौलाना अब्दुल वाजिद, मौलाना आमिर, हाजी इसहाक, डाॅ. जमशेद उस्मानी, कारी शारिब, कारी आरिफ, कारी अहसान, मौलाना इनायत, हाफिज हामिद, तौसीफ अहमद, तोफीक अहमद, तनवीर अहमद, जाहिद हसन अंसारी, शफीक अहमद, नसीम अहमद, अशरफ अली, हाफिज अरशद आदि मौजूद रहे।


Post A Comment: