कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस व एलआईयू ने संयुक्त कार्रवाई में एक लाख बारस सौ रुपये के नकली नोटों के साथ चार नकली नोट तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन नकली नोट तस्करों से पुछताछ में जुटी हुई है। पहले भी इनमें से दो नकली नोट के साथ जेल जा चुके हैं।
कोटद्वार पुलिस व एलआईयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाडीघाट क्षेत्र में एक लाख बारह सौ के नकली नोटो के साथ चार अभियुक्तो को पकडा है। जिसकी जानकारी देते हुए कोटद्वार थाने मे अपर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि एलआईयू को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कस्बे मे कुछ बाहरी लोग नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे है। जिस पर वरिष्ट पुलिस अधिक्षक पौडी ने एक टीम का गठन किया गया, जिस पर वरिष्ठ उपनिरिक्षक राकेन्द्र कठैत एंव एलआईयू पुलिस टीम ने सटीक सूचना प्राप्त कर चारों आरोपियों को गाडीघाट क्षेत्र से एक लाख बारह सौ के नकली नोट दो तमंचे व दो चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को उन्हांेने ने अपना नाम वाजिद पुत्र इरशाद निवासी तुमडियाकला थाना मुरादाबाद, अमित त्यागी पुत्र विजयपाल सिह निवासी रूपपुर शाहपुर थना स्योहारा बिजनौर, नबाब पुत्र जाबिर निवासी हरिपुर कला महुआ थना जसपुर उधमसिह नगर व विनोद पुत्र लल्लू सिह निवासी धर्मशाल गली थाना नगीना बिजनौर बताया। जिनका नेटवर्क मुरादाबाद, बिजनौर, उधमसिह नगर आदि है। इस कार्य के लिए पुलिस उपमहानिरिक्षक गढवाल परिक्षेत्र ने नुलिस टीम का पांच हजार तथा वरिष्ठ पुलिस ने ढाई हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

Post A Comment: