ऋषिकेश। सोमवार को होली के चलते शराब पिलाने की सूचना मिलने पर आबकारी टीम ने कई होटलों पर छापेमारी की कार्रवाई की। आबकारी टीम ने एक होटल से छापेमारी करते हुए 32 बोलत अंग्रेजी शराब बरामद की तथा दूसरे होटल से देसी शराब के पव्वे और अरुणाचल प्रदेश ब्रांड की दो बोतल मिली। टीम ने दोनो होटल संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आबकारी निरीक्षक भारत प्रसाद ने बाताया कि उन्हें दो होटलों में शराब बेेचे जाने की सूचना मुखबिर सें मिली। जिसके बाद ऋषिकेश बस अड्डे के समीप चल रहे होटल जय मां राजराजेश्वरी में छापा मारा। टीम को होटल से हरियाणा ब्रांड की 32 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। जिसके बाद टीम कुंजापुरी भोजनालय में पहुंची। जहां देसी शराब के 50 पव्वे औरदो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
टीम ने आरोपी जय मां राजराजेश्वरी होटल के संचालक अखिलेश पुत्र शूरवीर सिंह निवासी लंबगांव, टिहरी और कुंजापुरी भोजनालय के संचालक दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी टिहरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। छापेमारी करने वाली आबकारी टीम में नवीन नौटियाल, देवानंद बेदवाल, महिला कांस्टेबल विनीता दीपक भट्ट, आदि शामिल थे।


Post A Comment: