ऋषिकेश। होली के चलते तीर्थनगरी ऋषिकेश में शरात तस्कर सक्रिय हो गये हैं। अगर सूत्रों की माने तो पुराने शराब तस्करों ने ऋषिकेश में भारी मात्रा में अवैध तस्करी की शराब का जखीरा एकत्र का लिया है। जो कि होली में मौके पर भारी दामों में बेचकर अपनी जेब भरेंगे लेकिन ऋषिकेश पुलिस तो ऐसे नज़र आ रही है जैसे उन्हें शराब तस्करों से सांठ-गांठ हो गयी है। क्योंकि पुलिस कोई कारवाई करने को तैयार नहीं है।
ऋषिकेश के चन्देश्वर नगर वार्ड के चन्द्रभागा नगर में आज कल होली के चलते पुराने शराब तस्कर खुब चांदी काट रहे हैं। पुलिस को सब कुछ जानकारी है कि होली के मौके पर उन स्थानों पर भी शराब की बिक्री बढ़ जाती है जिन स्थानों पर शराब आसानी से उपलब्ध हो लेकिन जहां शराब की खुली तस्करी होती है ऋषिकेश धर्मनगरी की पुलिस होली आते ही शांत कैसे नज़र आ रही है। पुलिस के शांत होने के मायने ऋषिकेश की जनता लगा सकती है। पुलिस के शांत होने के कारण आबकारी टीम को मैदान में उतरना पड़ा। लेकिन ऋषिकेश पुलिस हाथ पर हाथ धरे हुए बैठी है। चन्द्रभागा के लोगों का आरोप है कि पुराने तस्करों को लेकर पुलिस को शिकायत की जा चुकी है लेकिन मोटी रकम लेकर पुलिस सीएम के कार्यालय में की गई शिकायत पर भी मौन बैठी है।

Post A Comment: