बागेश्वर ज़िले में सड़कों की हालात आए दिन खराब होती जा रही है. नेशनल हाइवे बागेश्वर ताकुला-अल्मोड़ा जिसमें बिलौना सहित कई जगहों पर सड़कों के बीचों बीच बने गड्डे लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं. हाइवे की यह स्थिति सड़क दुर्घटना की संभावनाओं को बढ़ा रही है.

बागेश्वर अल्मोड़ा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे में कई जगहों पर बने गड्ढे यात्रा को बहुत मुश्किल और खतरनाक बना रहे हैं. इस हाइवे मे कई जगहों पर बीचों-बीच में गड्ढे बने हुए हैं, सड़क उखड़ी हुई है. इसके चलते वाहन चालकों, यात्रियों समेत स्थानीय राहगीरों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

हाइवे के ऐसे हालात के बावजूद शासन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही. यात्रियों और वाहन चालकों का कहना है कि इन हालातों मे सफ़र करना बेहद कठिन है इसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए.

इस सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी का कहना है कि इस सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. सुधार न होने की स्थिति में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
ज़िले मे नेशनल हाइवे के ये हालात बताने को काफी कि अन्य सड़कों की स्थिति कैसी होगी. जरूरत है कि शासन प्रशासन को इस ओर पहल कर कार्रवाई करने की ताकि इस प्रमुख मार्ग की स्थिति बेहतर हो सके और यात्री इस प्रमुख हाइवे पर सुरक्षित व सुखद यात्रा कर सकें.

 

Post A Comment: