उत्तरकाशी: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल धुंआ निकाल रही, लेकिन आगे नहीं बढ़ रही है। अभी तक अगर डबल इंजन की सरकार ने कोई कार्य किए हैं तो वे सिंगल इंजन यानि पिछली कांग्रेस सरकार की शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया है। 
डुंडा के रेणुकादेवी परिसर में तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्थानीय लोगों को उत्तरकाशी जनपद के स्थापना दिवस की बधाई दी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार कोई भी जन कल्याणकारी कार्य नहीं कर रही है। केवल भाजपा ने इन दिनों जनता की जेब से 37 करोड़ रुपये वसूले हैं। 
इसे मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के एनएच घोटाले में कांग्रेस का नाम घसीट रही है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से लोगों ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया था। भाजपा सरकार ने एक भी उम्मीद को पूरा नहीं किया है। इसमें जनता की हार हुई है, हरीश रावत नहीं हरा है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अब उन्हें किसी पद की लालसा नहीं हैं। वे भविष्य में न तो सीएम बनना चाहते हैं और न कोई पद चाहते हैं। बस केवल गरीब जनता का सेवक बना रहना चाहता हूं। जिस मिशन में वे जुटे हुए हैं। 

Post A Comment: