ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित चंद्रेश्वर नगर के चंद्रभागा दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति 31वां विश्वकर्मा पूजा समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जो मजा पूर्वांचल की होली में होला है वह कहीं ओर की होली में नहीं होता। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भाईचारा का संदेश देता है इसलिए हमें मतभेद भुलाकर गले मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली त्योहार दिल से मनाना चाहिए।
होली मिलन समारोह में बिहार के कलाकार व गायक मोहन राठौर ने अपने भोजपुरी अंदाज में गीतों की प्रस्तुति दी। जिस पर वहां उपस्थित लोग जमकर झूमें। कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा नेता शंभू पासवान कराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भोजपूरी संगीत दिल को छू लेता है। मंच का संचालन गिरीश कुमार ने किया। इस दौरान गीत की लाइन दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए के सुर में सुर विधानसभा अध्यक्ष ने भी मिलाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता ज्ञान सिंह नेगी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भगतराम कोठारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अनीता मंगाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रदीप दुबे, उषा रावत, गगन ठेकेदार, लालबाबू ठेकेदार, ठेकेदार सुरेश ठेकेदार भाजपा नेता तेज बहादुर यादव, अरविंद यादव, सुनीता पासवान आदि मौजूद रहे।


Post A Comment: