बर्फबारी के बाद केदारनाथ में लुढ़का पारा
बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल दी है। दिन के समय अचानक मौसम खराब होने से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई। जिस कारण केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये। बर्फबारी होने के बाद केदारनाथ में ठंड भी अधिक बढ़ गई है। इस साल की तीसरी और फरवरी माह की पहली बर्फबारी केदारनाथ में हुई है।
केदारनाथ में एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ की पहाड़ियां एक बार से सफेद हो गई हैं। केदारनाथ में चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। बर्फबारी से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये हैं, जबकि केदारनाथ में एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारपुरी में अचानक मौसम खराब हो रहा है, जिसके बाद केदारनाथ में सीधे बर्फबारी हो रही है। मंदिर के साथ ही केदारनाथ की चारों ओर की पहाड़िया सफेद दिखाई दे रही हैं। केदारनाथ धाम में इस साल की यह तीसरी बर्फबारी है। केदारनाथ में इन दिनों जोर-षोर से पुननिर्माण कार्य चल रहे हैं। 14 फरवरी को केदारनाथ के कपाट खुलने की घोषणा होनी है। ऐसे में पुनर्निर्माण कार्यों को तेज गति दी जा रही है, लेकिन बर्फबारी के कारण केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य रूक जा रहे हैं। पुलिस चैकी इंचार्ज केदारनाथ विपिन चन्द्र पाठक ने बताया कि सुबह के समय मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद बर्फबारी शुरू हो गई।


Post A Comment: