उधमसिंह नगर। एसटीएफ ने हथियारों के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ कुमाॅयू यूनिट की टीम ने आरोपी हरप्रीत सिंह सन्धु उर्फ जोधा पुत्र जगतार सिंह सन्धु निवासी मलपुरी थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर को थाना सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हथियार तस्कर के कब्जे से 32 बोर की 03 अवैध कन्ट्रीमेड पिस्टल बरामद की गई। जबकि उसका एक अन्य साथी मनदीप कौर मौके से भाग निकला। हथियार तस्करों की प्रयोग की जा रही बिना नम्बर की स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।
गिरफ्रतार किये गये हथियार तस्कर ने पूछताछ पर बताया कि वह और फरार मनदीप काफी समय से अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करते हैं तथा इन शस्त्र को उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंहनगर व नैनीताल में ऊंचे दामों मे बेचा करते है। अभियुक्त हरप्रीत वर्ष 2012 में भी थाना सितारगंज से आम्र्स एक्ट में जेल भेजा जा चुका है व फरार हथियार तस्कर मनदीप की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।
हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीम में निरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, उप निरीक्षक विकास चैधरी (सर्विलांस), कांस्टेबल गोबिन्द सिंह, महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, दुर्गा सिंह, सुरेन्द्र सिंह व चालक सलमान शामिल रहे।



Post A Comment: