ऋषिकेश। बुधवार को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक एवं छात्रों ने साइकिल रैली निकाली। रैली एम्स परिसर से त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर खत्म हुई। रैली का शुभारंभ एम्स निदेशक प्रो.रविकांत ने झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली का उद्देश्य समाज में बढ़ रही डाइबिटीज़, ब्लडप्रेसर एवं हृदय रोगों से बचाव एवं जागरूकता फैलाना था। नेशनल मेडिकल संस्थान के सदस्यों एवं छात्रों ने सामाजिक जागरूकता स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा के लिए इस रैली का आयोजन किया था। रैली एम्स परिसर से शुरू होकर बैराज मार्ग, हरिद्वार मार्ग, घाट मार्ग होकर त्रिवेणीघाट पर खत्म हुई। रैली में प्रोफेसर मनोज कुमार गुप्ता, प्रोफेसर बिजेन्द्र सिंह, डॉ केएस रवि एवं डॉ संतोष कुमार एवं उनकी टीम ने त्रिवेणी घाट पर रोगियों एवं उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें ब्लडप्रेसर के मरीज ज्यादा पाए गए।

Post A Comment: