ऋषिकेश  ऋषिकेश के अंतर्गत आशुतोष नगर में स्थित गंगा वैली पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव समारोह का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने किया ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर गंगा वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए । रचनात्मक कार्यों में शामिल होने से प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है एवं आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर कहा कि अनुशासन से ही विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण होता है और शिक्षा के बिना जीवन व्यर्थ है ,शिक्षा से ही समाज एवं देश का विकास संभव है । वार्षिक उत्सव समारोह के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य, नाटिकाएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष कोष से एक -एक हज़ार रुपए देने की घोषणा की । साथ ही कन्या भ्रूण हत्या कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को दो-दो हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य हिमांशु गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता तिवारी ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप शर्मा ,विवेक शर्मा ,सुमित तिवारी ,नितिन सक्सेना ,संजय बहुगुणा ,तृप्ति लखेड़ा ,सुशीला रावत ,सरिता मिश्रा ,राकेश अग्रवाल ,प्रदीप राणा ,कमलेश गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन सिंधु नौटियाल ने किया।

Post A Comment: