देहरादून। रानीपोखरी पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं मंे मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी पुलिस क्षेत्र में रूटीन गस्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस संदिग्धों की भी चैकिंग कर रही थी। पुलिस को वीरपुर मोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत मे ंघूमता नजर आया। जिससे पूछताछ के लिए पुलिस जैसे ही समीप गयी तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इसपर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। जब पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसपर पुलिस उसे थाने ले आयी जहां पूूछताछ में उसने अपना नाम खड़क बहादुर पुत्र टेक बहादुर निवासी गांव बडगांव ताराताल थाना लाली बाजार जनपद बर्दिया नेपाल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Post A Comment: