पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला कराया शांत
देहरादून। जमीन के विवाद में फैसला कराने पहुंचे प्रधान को बंधक बनाने के बाद ग्रामीणों से जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
थाना रायपुर क्षेत्रान्तगर्त डांडा खुदानावाला में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद लंबे समय से चल रहा था। जब शुक्रवार को मामला को सुलझाने के लिए ग्राम प्रधान मनुज गोदियाल घटना स्थल पहुंचे तो एक पक्ष ने उन्हें बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस के घटना स्थल पहुंचने के बाद जब प्रधान ने मामले की गंभीरता को बताया तो पुलिस ने घटना को गम्भीरता से नहीं लिया। प्रधान का आरोप है कि गौतम नाम के व्यक्ति ने विनोद कुमार और संदीप नाम के व्यत्तिफ को जमीन बेची है जिसका भुगतान भी किया जा चुका है। संदीप नाम के व्यत्तिफ की जमीन फ्रंट पर है और विनोद कुमार की जमीन उसके पीछे साइड में है। रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन जब जमीन की पैमाइश करने की बात की तो संदीप ज्यादा जमीन होने की बात कर रहा था। पुलिस के सामने पैमाइश कर जमीन को हटाने की भी बात की गयी, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मूक दर्शक बनी है। इससे पुलिस के कार्य शैली पर सवाल खड़े होते हैं।
झगड़े के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में प्रधान बीर सिंह चैहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज कौशल, विधायक प्रतिनिधि संजीत बंसल, विधायक प्रतिनिधि अवनीश कोठारी, दीपक पफरासी, अजय उनियाल, अभिषेक पंत, समीर पुण्डीर, प्रमोद ठाकुर, सुरेंद्र राणा, संजीव फरासी बंटी, दिनेश पंत, ईशवर सिंह, सुमित नेगी आदि सैंकडो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे


Post A Comment: