विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय ऋषिकेश में प्रेमचंद अग्रवाल एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर सभी विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे.इस अवसर पर सभी विभाग के अधिकारियों ने ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत विभाग के कार्यों की आख्या प्रस्तुत की.

इस अवसर पर सर्वप्रथम निर्माण और अनुरक्षण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम ऋषिकेश के अधिकारियों ने नमामि गंगे के तहत ऋषिकेश के अंतर्गत चलने वाली दो परियोजनाओं की समीक्षा की. इनमें से ढालवाला मुनि की रेती सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना और लकड़ घाट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना प्रमुख रुप से स्वीकृत हैं. इनमें 9 नालों का ट्रीटमेंट होना है और इनका शोधन करने के बाद गंगा में छोड़ा जाना है. दोनों योजनाएं लगभग सवा दो सौ करोड़ रुपए से तैयार होनी हैं. इसी के तहत केएफडब्ल्यू कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रों में जलोत्सारड योजना प्रस्तावित की गई है.

इस अवसर पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पेयजल विभाग और नमामि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधिकारियों को समन्वय बनाने के लिए कहा और कहा कि स्वच्छ पेयजल देने की पहली जिम्मेदारी होती है. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पानी की लाइनों के लिए नवीनीकरण प्रस्ताव भेजें पहली प्राथमिकता में होना चाहिए.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग, राजाजी नेशनल पार्क, पशुपालन विभाग और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और रुके हुए कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र करने के आदेश भी दिए. विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागों के अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता लाने के लिए भी कहा. इस अवसर पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्ल्ड बैंक के मानकों को आधार बनाकर बहाना न बनाने के लिए कहा.
इस अवसर पर गंगा संरक्षण इकाई के सहायक अभियंता एके चतुर्वेदी, परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप, पशुपालन विभाग से डॉक्टर राजेश रतूड़ी, राजाजी नेशनल पार्क के प्रदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता बलराज मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Post A Comment: