ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस के कांस्टेबल शशिकांत व आजाद ने चंद्रभागा पुल के पास से 150 पव्वे शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पास ही स्थित चंदरेश्वर नगर के वार्ड संख्या 11 के गली नंबर एक के शराब तस्कर सुरेंद्र भट्ट, गुडिया, ननुआ उर्फ जितेंद्र तक इनके हाथ क्यों नहीं पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के लोग सीएम तक से गुहार लगा चुके हैं। इस तस्करों के नाम भी लिखित पुलिस को दे चुके हैं लेकिन पुलिस को क्या लालच है कि पुलिस इनकें खिलाफ कार्यवाही करने से कतरा रही है।

Post A Comment: