रुड़की। एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। यहां एक घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहे राजमिस्त्री ने मौका पाकर चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां आ गई। माँ ने बच्ची के साथ होती गलत हरकतों को देख शोर मचाया जिसके बाद शोर सुन आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी की पकड़ कर पहले जमकर धुनाई की उसके बाद उसे पुलिस के हवाले दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के अनुसार बच्ची की मां की ओर से आरोपी शेरदीन निवासी ग्रीनपार्क कॉलोनी, निकट रामपुर चुंगी के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रुड़की के गंगनहर कोतवाली की है। यहां के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहे एक राजमिस्त्री ने घर के स्वामी की चार वर्षीय बच्ची को बहाने से अपने पास बुला लिया। राजमिस्त्री ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। साथ ही डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, इस पर बच्ची चिल्लाने लगी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज आने पर रसोई में काम कर रही उसकी मां तुरंत दौड़ी। बच्ची को राजमिस्त्री के कब्जे में देखकर वह घबरा गई। उसने शोर मचा दिया और अपनी बच्ची को राजमिस्त्री से छीन लिया। बच्ची की मां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां आ गए। साथ ही आस पड़ोस के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी राजमिस्त्री को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरास्त में लेकर कोतवाली ले आयी।

Post A Comment: