ऋषिकेश। भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक महा महोत्सव में विश्व के चयनित पत्रकारों में डॉ निर्मला शर्मा का नाम , बैंगलोर हुईं रवाना ...रायपुर 15 फरवरी 2018 छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे)यूनियन की प्रदेश अध्यक्षा व उपभोक्ता एवम खाद्य निगम भारत सरकार की सलाहकार सदस्य डॉ निर्मला शर्मा का नाम विश्व के चयनित पत्रकारों में शामिल हुआ। वे 12 वर्ष में एक बार होने वाले जैन धर्मावलंबियों के भगवान बाहुबली के मस्तकाभिषेक में सम्मिलित होने के लिए प्रबंध समिति द्वारा आमन्त्रित की गईं। वे रायपुर माना विमानतल से बैंगलोर रवाना हुईं। उनका जगह जगह पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। रायपुर में दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवम डॉक्टर ऑफ मिलेनियम अवार्ड विजेता जाने माने फिल्म कलाकार व चिकित्सक डॉ अजयमोहन सहाय ने रायपुर पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्हें एयरपोर्ट तक इस गौरवशाली यात्रा हेतु विदा किया। ज्ञातव्य हो कि जिस मूर्ति की कहानी पर बाहुबली फिल्म बनी है। जिसने सिनेजगत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये उसी भगवान बाहुबली की 58 फीट की विशालकाय मूर्ति बैंगलोर से 140 किलोमीटर दूर श्रवनबेलागोला में है। जिनका महामस्तकाभिषेक का भव्यतम आयोजन12 वर्ष में एक बार किया जाता है । यह महोत्सव ऐतिहासिक महत्व रखता है और विश्व के कोने कोने से जैन श्रद्धालुओं के साथ ही अन्य श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। यह महोत्सव 17 फरवरी से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा। डॉ निर्मला शर्मा ने पत्रकार जगत में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने हेतु डॉ शर्मा को बधाइयाँ व शुभकामनाएं देने का सिलिसिला जारी है सबने उनकी सुखद यात्रा की शुभकामना दी है पत्रकार जगत और साहित्य जगत, समाजसेवियों में डॉ शर्मा के इस गौरवशाली उपलब्धि पर हर्ष व्याप्त है।

Post A Comment: