उत्तराखंड I प्रदेश सरकार अपने एक साल के कामकाज का ब्यौरा जनता के सामने रखेगी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गढ़वाल सभा के कार्यक्रम के दौरान मंच से जनता के बीच में गढवाली में मंच से बोलते हुए अपने एक साल के कामकाज पूरे होने को लेकर ये आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार प्रदेश में स्वच्छ शासन के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के 1 साल के कामकाज को लेकर कहा कि उनकी सरकार का हर एक मंत्री मीडिया के सामने आकर जनता को अपने एक-एक दिन का हिसाब देगा.

उन्होंने पहाड़ी राज्य की परिकल्पना को लेकर उत्तराखंड राज्य के निर्माण को एक विकसित प्रदेश बनाने के सपने को लेकर इस बात को जनता के सामने रखा है.

प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए सरकार अब फिल्म की शूटिंग के दौरान लगने वाले किसी भी कर को नहीं लेगी. प्रदेश में टिहरी जिले में शुरू हुई हिंदी फिल्म 'बिजली गुल मीटर चालू' फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया है.

फिल्मों को लेकर प्रदेश में अपार संभावनाओं के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के जर्रे जर्रे में सुंदरता समाई है, जो बड़े पर्दे पर लोगों का मन मोह लेगी. जिसे बढ़ावा दिए जाने की बहुत जरूरत है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में शूटिंग के लिए पहुंचे शाहिद कपूर से शूटिंग खत्म होने के बाद सुझाव भी मांगे हैं. जिस पर प्रदेश सरकार अमल करेगी.

गौरतलब है कि फिल्म 'बिजली गुल मीटर चालू' की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में ही संपन्न होनी है. जिससे उत्साहित होते हुए मुख्यमंत्री ने फिल्म शूटिंग को लेकर प्रदेश के मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े युवाओं के साथ ही फिल्म निर्माताओं को कर से राहत देने का ये बड़ा फैसला लिया है.

Post A Comment: